Karnataka Election: Pm Narendra Modi Attack On Congress Party In Karnataka - पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस को कामगारों की चिंता नहीं, बस भरना चाहती है अपनी जेब

[ad_1]






न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sat, 05 May 2018 03:24 PM IST





पीएम मोदी



पीएम मोदी







ख़बर सुनें






प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में लगातार रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसी क्रम में आज उन्होंने तुमकुर के बाद गडग में चुनावी सभा को संबोधित किया।


यहां उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत कन्नड़ भाषा में की। उन्होंने कहा कि इस राज्य के लोगों ने कई वर्षों तक अपना पसीना बहाकर, मेहनत करके इस राज्य की एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन पिछले पांच सालों में यहां ऐसी सरकार आई जिसने कामगारों की नहीं बल्कि अपनी चिंता की है, अपनी जेब भरने की चिंता की है।   

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यहां के लोगों का पूरा सहयोग कर रही है। लेकिन राज्य सरकार ने अपनी जेब भरने के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह धरती कामगारों की धरती है, यहां की एक कहावत है कि अगर आप यहां किसी भी दिशा में एक पत्थर फेंके तो वह किसी प्रिंटिंग प्रेस या हेंडलूम के पास जाकर गिरेगा।

पीएम मोदी ने यहां कि हमने मंत्र दिया है कि खादी फॉर नेशन और आज खादी फॉर फैशन। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति और नियत को शायद की कोई और जानता होगा जितना आप जानते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस ने यहां झूठ बोला है। लोगों को बांटने का काम किया है। कांग्रेस आज भी चुनाव जीतने के लिए नए-नए ड्रामे कर रही है और छटपटा रही है। 

कांग्रेस पिछले दिनों में गोवा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राज्स्थान, मणिपुर, नागालैंड सहित सभी राज्य हार गई। और अब उन्हें कर्नाटक की हार दिख रही है। इसलिए पूरी कांग्रेस पार्टी परेशान है। इसका कारण है कि यहां के मंत्रियों नेताओं ने यहां एक बहुत बड़ा टैंक बनाया है। जिसमें लोगों को लूटने के बाद कुछ पैसे घर लाए जाते हैं कुछ टैंक में डाल दिए जाते हैं। इस टैंक की पाइपलाइन सीधे दिल्ली तक जाती है। यहां का पैसा सीधे दिल्ली जाता है। 

अगर यहां कांग्रेस हार गई तो उसे इस टैंक को खोने का डर है कि फिर वह पाइपलाइन के जरिए पैसे दिल्ली तक कैसे पहुंचाएगी। राज्य में इस भ्रष्टाचार के टैंक को भरने के लिए यहां वसूली माफिया का पूरा नेटवर्क है। कांग्रेस को डर है कि अगर उनकी सरकार गई तो उन माफियाओं का क्या होगा। उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो जल नभ थल सब पर भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट पाने के लिए भी टेंडर निकलता है। 





[ad_2]

Source link

Comments

Popular posts from this blog

Trump Undercuts Giuliani About Payments to Stormy Daniels

Trump to Add Clinton Impeachment Lawyer Emmet Flood to Replace Ty Cobb

Trump voters hurt most by Trump policies, new study finds – ThinkProgress