Posts

Showing posts with the label धल

राजस्थान में फिर उठ सकता है धूल का बवंडर, यूपी में आंधी का अनुमान; 12 राज्यों में बारिश-तूफान से 133 की मौत

Image
[ad_1] धूलभरी आंधी और बवंडर का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए चेतावनी जारी की है। खासकर राजस्थान और यूपी में फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों में चक्रवात की स्थिति बन रही है। इसका असर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी पड़ सकता है। बता दें कि बुधवार रात उत्तरी इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इसके असर से गुरुवार को दक्षिणी राज्यों में जमकर बारिश हुई। मौसम के इस पलटे मिजाज का 12 राज्यों पर असर पड़ा। यूपी, राजस्थान, मप्र, झारखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में धूलभरी आंधी आई। तो तेलंगाना, बंगाल और आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ बारिश हुई। इसमें 133 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 300 से ज्यादा घायल हैं। हजारों मकान, सैकड़ों वाहन और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें [ad_2] Source link

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी चलने के बाद हुई भारी बारिश

[ad_1] नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार(2 मई) शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के विभिन्न भागों में जाम भी लग गया. मौसम विभाग ने कहा कि शाम पौने पांच बजे शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी. संसद मार्ग, लाजपत नगर और द्वारका समेत शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शाम 7.40 बजे शुरू हुई. शहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने गुरूवार को भी बारिश होने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, ‘‘ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 36 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.’’ मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 37.6 और 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था.  #WATCH : Rain lashes the national capital, bringing respite from heat. Visuals from India Gate. #Delhi pic.twitter.com/zlWAsTwjnz — ANI (@ANI) May 2, 2018 Rain lashes the national capital, bring...