Bjp Moves Election Commission Against Congress For Playing Communal Card In Karnataka Elections - कर्नाटक विस चुनाव: भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत, सांप्रदायिक कार्ड खेल रही कांग्रेस

[ad_1]

ख़बर सुनें

भाजपा ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर प्रचार अभियान में मुस्लिमों को लुभाने के लिए ‘सांप्रदायिक कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत दर्ज की। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने को कहा और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा ने यह भी दावा किया कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

आयोग के समक्ष ज्ञापन पेश करने के बाद गडकरी ने मीडिया से कहा, ‘हमने कांग्रेस नेताओं और राज्य सरकार के अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग को अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए सुबूत दिए हैं। 

कर्नाटक में अनेक स्थानों पर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश जारी है। इन स्थानों पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता इस्लाम के नाम पर वोट मांग रहे हैं।’ 

वहीं भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी कांग्रेस नेताओं पर यही आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता मुस्लिमों से कह रहे हैं कि उनके वोट इस्लाम की सेवा के लिए होंगे, जो खतरे में है।’ बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं।

[ad_2]

Source link

Comments

Popular posts from this blog

Trump Undercuts Giuliani About Payments to Stormy Daniels

Trump to Add Clinton Impeachment Lawyer Emmet Flood to Replace Ty Cobb

Trump voters hurt most by Trump policies, new study finds – ThinkProgress